फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली के प्राथमिक विद्यालय बैग और जूता मोजा का वितरण, छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 10:06 PM IST

प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय पर मंगलवार को छात्र छात्राओं को बैग और जूता का वितरण किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश आचार्य और नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बैग और जूता वितरित किया। वितरण समारोह के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। बैग जूता मोजा पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों की ओर से छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वह समय से विद्यालय में उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। और बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के गुण भी निहित करें। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के शिक्षा के मंदिर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके माध्यम से दिव्यांग शौचालय, पठन- पाठन के लिए अतिरिक्त एक कमरे का निर्माण भी जल्द ही कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें