पिंडरा के कुआर बाजार में कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगा बिजली कर्मचारियों ने विरोध जताया। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता नगरीय विद्युत वितरण खण्ड प्रथम हिरदेश गोस्वामी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई।