फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 08:09 PM IST

रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विधि विद्यार्थियों के न्याय हेतु संघर्षरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय व अमानवीय है। मानक विहीन, नवीनीकरण के बगैर चल रहे विधि पाठ्यक्रम के कारण विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया जा रहा था। बुधवार को ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सशर्त अनुमति (प्रोविजनल) विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई है जो सत्य का प्रत्यक्षीकरण है कि यह पाठ्यक्रम अवैध रूप से संचालित था। इस घटनाक्रम पर आज पूरे प्रदेश के जिला केंद्रों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं है। आज काशी प्रान्त के वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़,कौशाम्बी,सुल्तानपुर, मीर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर,जौनपुर एवं अमेठी जिले में मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन के बाद आज मशाल जुलूस के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को निम्नलिखित मांग किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें