वाराणसी जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ रही है। शादी-समारोह से लेकर मिड-डे मील तक यह संकट असर डाल रहा है। बड़े कार्यक्रमों में लोग सिलिंडर के साथ-साथ लकड़ी और कोयले की भी खरीदारी शुरू कर रहे हैं। कई एजेंसियों पर नोकझोंक की भी शिकायतें आ रही हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि किल्लत नहीं है। अगर कहीं कोई कालाबाजारी करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। इधर जिले में लंबे समय बाद कई एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगी दिखाई दीं। इस बीच शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के की दुकानों पर काफी भीड़ पहुंच रही है। आम दिनों के मुकाबले 10 गुना इंडक्शन की मांग बढ़ गई है।