बच्चों में होने वाली सांस संबंधी बीमारियों को लेकर बनारस में 12 साल बाद राष्ट्रीय अधिवेशन पेड पलमोकोन का आयोजन शुक्रवार को एक होटल में हुआ। इसमें देश के विभिन्न जगहों से 400 से ज्यादा बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों में सांस संबंधी बीमारी पर मंथन किया जा रहा है। साथ ही आने वाले दिनों में इलाज को लेकर नई गाइडलाइन भी बनाई जा रही है।