फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दशनामी नागा संन्यासियों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के दर्शन- पूजन की तैयारियां देखी

महाकुंभ के दौरान महाशिवरात्रि पर्व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दशनामी नागा अखाड़ों के संन्यासियों द्वारा शोभायात्रा निकाल कर समारोहपूर्वक भगवान विश्वनाथ के दर्शन- पूजन की परम्परा के निर्वहन के लिए विभिन्न अखाड़ों के पूज्य नागा संन्यासियों ने रविवार को डीसीपी काशी, डीसीपी सुरक्षा तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। धाम में पधारे नागा संन्यासियों ने महाशिवरात्रि पर दर्शन-पूजन की व्यवस्था को लेकर चर्चा की। जिसमें महाशिवरात्रि पर्व मंदिर प्रांगण में भ्रमण कर महाशिवरात्रि पर प्रवेश, दर्शन पूजन और निकासी को लेकर न्यास के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण एवं डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने अखाड़े के नागा संन्यासियों का स्वागत करते हुए महाशिवरात्रि के दर्शन- पूजन की व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ के दौरान पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर्व पर दशनामी नागा अखाड़ों के नागा संन्यासी भव्य शोभायात्रा निकाल कर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान विश्वनाथ का दर्शन करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें