वाराणसी जिले के पहड़िया बेला रोड पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। परशुरामपुर इलाके में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान चोलापुर नवापुरा निवासी 45 वर्षीय संजय राजभर के रूप में हुई। संजय सुबह 9 बजे पहड़िया नई बस्ती मजदूरी करने जा रहा था। पहड़िया बेला मार्ग पर परशुरामपुर इलाके में पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से संजय राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।