वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजन हुए। स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर स्कूलों और अन्य संस्थाओं में कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने हीमोग्लोबीन की जांच कराई। वहीं, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की ओर से हेरिटेज हॉल महिला महाविद्यालय में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ।