फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर की रामलीला में आस्था का सैलाब, भोर की आरती में गूंजा 'जय श्रीराम'

विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में भोर की आरती का विशेष महत्व है। यह आरती श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद पहली बार होती है। रविवार की सुबह इस अद्भुत आरती में लाखों लीलाप्रेमी शामिल हुए। आधुनिकता से दूर यह रामलीला अपने अनूठे प्रसंगों और अद्भुत मंचन के लिए जानी जाती है। पूरी काशी मानो इस आरती का हिस्सा बनने के लिए उमड़ पड़ी थी। लाखों की भीड़ ने "जय श्री राम" और "हर हर महादेव" के नारे लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह आरती सूर्योदय के दौरान उगते सूर्य के लिए एक विशेष अनुष्ठान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें