कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध व्यापार सामने आने के बाद पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक दवा मंडी सप्तसागर का व्यापार प्रभावित हुआ है। सप्तसागर दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पहले रोज 20 अरब का कारोबार होता था। 15 दिनों में कारोबार का ग्राफ गिरकर 10 अरब पहुंच गया है। यह गिरावट 50 प्रतिशत का है।