फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेका में फरवरी में होगी प्रतियोगिता, 23 टीमों के 98 खिलाड़ी खेलेंगे

अखिल भारतीय गोल्फ टूर्नामेंट बरेका के गोल्फ कोर्स पर खेली जाएगी। रेलवे की 23 टीमों के 98 गोल्फर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी राजेश ने बताया कि चार साल बाद ऑल इंडिया गोल्फ प्रतियोगिता 24 फरवरी से होगी। इसमें बरेका के चार खिलाड़ी खेलेंगे। अंकों के आधार पर दो खिलाड़ियों की जगह पक्की है जबकि अंतिम दो में जगह बनाने के लिए तीन खिलाड़ियों में मुकाबला होगा। बरेका के पांचों खिलाड़ी सुबह-शाम छह घंटे अभ्यास कर रहे हैं। गोल्फ में एक टीम से चार गोल्फर खेलते हैं। उच्च स्कोर वाले तीन गोल्फर के अंक काउंट होते हैं। टीम में अधिकतम चार खिलाड़ी खेल सकते हैं। इसमें सिर्फ पावर से काम नहीं चलता। जीतने के लिए तकनीक और दिमागी कसरत की जरूरत भी पड़ती है। एक से दूसरे हर्डल तक पहुंचने की गुणा गणित के साथ हवा और सरफेस की बनावट को ध्यान में रखकर शॉर्ट खेलना होता है। गोल्फ खेलने के लिए तीन हजार रुपये महीने शुल्क देना होता है। बरेका का गोल्फ कोर्स क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा होने के बावजूद खेलने के लिए कठिन है। इसे देश का सबसे कठिन गोल्फ कोर्स माना जाता है। वॉटर बाॅडी, बंकर, ट्री जैसे अवरोधक शामिल है। इसमें पेड़ के ऊपर से साइड से बॉल मारना होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें