कछवां थाना अंतर्गत कस्तूरबा बालिका विद्यालय पर शुक्रवार को सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सदर अमर बहादुर ने निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से बात करने के साथ ही सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। नोएडा के किसी स्कूल आदि में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हुआ था। जिसके बाद शासन से कस्तूरबा विद्यालयों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने का आदेश आया। जिसके बाद सीओ सदर अमर बहादुर ने शुक्रवार को कछवां थानाध्यक्ष अंजनी राय के साथ कस्तूरबा बालिका विद्यालय पहुंचे। वहां पर उपस्थिति पंजीका आदि को देखा। बच्चों से बात किय। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया।