फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी में महाशिवरात्रि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, महादेव मंदिर से निकाली रेत

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 12:59 PM IST

महाशिवरात्रि के पूर्व 15 दिवसीय 'स्वच्छता ही सेवा है सफाई ही पूजा है' अभियान के चौथे दिन नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर के तत्वावधान में शीतला घाट स्थित प्राचीन शिवालय में सफाई की गयी।मंच के ज़िला संयोजक शिवम अग्रहरि ने सहयोगी किरण पांडेय के साथ मढ़ी के नीचे स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर में श्रमदान किया।सफाई के दौरान मंदिर में भरी रेत को बाहर निकाला।जाले - मकोड़े साफ करने के उपरांत मंदिर को धोया गया।मंदिर में स्थित विग्रहों को गंगाजल से स्नान कराया गया।मां गंगा के जल से अभिषेक करने के साथ चमेली के तेल, पुष्प, विल्व पत्र, धुप, भस्म आदि अर्पित किया गया।रुद्राष्टकं का पाठ किया गया।शिवम ने बताया कि मंदिर में विराजमान प्रथमपूज्य देव गणेश, दो शिवलिंग हैं।एक अन्य विग्रह की पहचान खंडित हो जाने से स्पष्ट नहीं हो पा रहा।महादेव के इस स्वरूप व मंदिर का नाम स्थानीय लोगों से पूछा गया लेकिन जानकारी नहीं हो पायी।अभियान के माध्यम से अस्तित्व खो रहे इन देवालयों की जानकारी सर्वसमाज तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।श्रद्धालुओं से अपील किया कि काशी का कण-कण में शंकर है।तो प्रत्येक शिवलिंग बाबा श्री काशी विश्वनाथ का रोम रोम हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें