फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व पर्यटन दिवस पर वाराणसी में गंगा घाट पर चला स्वच्छता अभियान

नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 27 Sep 2024 01:26 PM IST

भारत की शाश्वत पहचान 'गंगा' एवं काशी की अनमोल धरोहरों के संरक्षण तथा इन्हें स्वच्छ बनाएं रखने के संकल्प के साथ विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को सिंधिया घाट पर नमामि गंगे ने महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मां गंगा की आरती उतारी । विश्व भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली भारत की राष्ट्रीय नदी मां गंगा का राष्ट्रीय ध्वज लेकर अभिनंदन किया गया । भारत में आस्था और आजीविका का पर्याय गंगा के तट की सफाई की गई । भारत में पर्यटन की असीम संभावनाएं विकसित करने वाली गंगा के लिए गंगाष्टकम एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ करके गंगा और उनकी सहायक नदियों की स्वच्छता सहित धरोहरों को संरक्षित रखने का आवाह्न किया गया ।भारत के लिए गंगा का योगदान अतुलनीय है, इसे मैला न करें की अपील की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें