उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में रामापुरा खारीकुआं मनिहारी टोला जागरूकता के लिए एवं अभियान चलाया गया। कहा कि हमारा लक्ष्य एवं संकल्प है, जानलेवा चाइनीज मांझे से मनुष्यों और पशु-पक्षी को बचाना हम साबका दायित्व है। खतरनाक मांझा न इस्तेमाल करने की अपील की गई। छोटे-बड़े हादसों के साथ चाइनीज मांझे से अब माैतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मांझा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।