पांच शहरों में प्रतिभाओं को तराशने के बाद बनारस के बच्चों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। वसंत थियोसॉफिकल सोसाइटी कमच्छा के प्रांगण में 28 जुलाई से एक अगस्त तक बच्चों को कथक व चित्रकारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दो अगस्त को प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा।