काशी और कोलकाता की सांस्कृतिक विरासत व सामाजिक चेतना को एक मंच पर समेटने वाला बंग दर्शन का तीन दिवसीय ‘आनंद मेला’ उत्साह और भव्यता के साथ जारी है। मेले में लगाए गए 60 से अधिक स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। यहां सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू जारी है। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक विकास का संदेश दिया जा रहा है। आनंद मेले के दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।