भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाथरस हादसे को लेकर कहा कि कांग्रेस इस पर गलत राजनीति कर रही है। इसमें संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। हमारी सरकार हादसे में शिकार घायलों का तत्परता से इलाज करा रही है। दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई तत्परता से की जा रही है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला।