फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीएचयू कुलपति104वें दीक्षांत समारोह को लेकर बोले : छात्रों के लिए दीवाली होता है दीक्षांत समारोह

बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह में 14 दिसम्बर को 544 मेधावियों को पदक दिया जायेगा। साथ ही स्नातक,स्नातकोत्तर सहित अन्य कोर्स के 14072 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएंगी। स्वतंत्रता भवन में सुबह 9.30 बजे से होने वाले समारोह में आईआईटी बीएचयू के पूरा छात्र और जाने माने टेक्नोलॉजिस्ट जय चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। बृहस्पतिवार को केन्द्रीय कार्यालय में कुलपति प्रो सुधीर कुमार जैन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि संस्थानों व संकायों में आयोजित होने वाले उपाधि वितरण समारोहों में कुल 544 पदक व पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम में मंच से 30 विद्यार्थी पदक प्राप्त करेंगे। छात्रों के लिए दीवाली होती है। इस वजह से इसको उत्सव जैसा मनाया जाता है। विद्यार्थी जीवन से पुराछात्र बनने का एक महत्वपूर्ण व स्मरणीय अवसर होता है। उन्होंने कहा, "दीक्षांत में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जीवन भर इस क्षण को याद करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें