बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर छात्रों का धरना 24 घंटे से लगातार जारी। एबीवीपी संगठन के छात्रों ने कहा कि उनकी 19 मांगों को लेकर जब तक लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना से नहीं उठेंगे। छात्रों ने पूरी रात सेंट्रल ऑफिस के बाहर गुजारी। चादर बिछाकर जमीन पर सोए। गेट पर तालाबंदी होने से कर्मचारी आज भी पीछे से प्रवेश किए। छात्रों ने बताया कि IOE के धन के व्यय का पूरा ब्यौरा दिया जाए। मनमाने ढंग से सलाहकारों की नियुक्ति की जांच की जाए। जिस प्रकार के प्रशासनिक अराजकता का माहौल विश्वविद्यालय में व्याप्त है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन छात्रों के साथ अभद्रता और बलप्रयोग कर रहा है यह किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है।