बीएचयू में 109वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर बुधवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। परिसर में आकर्षक झांकियां निकाली गई तो रामधुन पर छात्र थिरकते रहे। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे भी लगते रहे। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह ने मालवीय भवन के सामने बने मंच से कुलपति प्रो सुधीर कुमार जैन के साथ बैठकर झाकियों को देखा।