बनारस लिट फेस्ट के मंच पर शुक्रवार को पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि काशी में रहने वाला भी इस शहर को नहीं जानता। बहुत बतियाना होगा। बहुत रिसर्च करना होगा, लेकिन इतना पता है कि काशी हमारे लिए एक रीचार्जिंग सेंटर है। गाने के बाद मनोज तिवारी ने खुद से कंपोज किया गया हर- हर महादेव की प्रस्तुति दी तो दर्शक दोनों हाथ उठाकर महादेव की भक्ति संगीत में लीन हो गए। इस दौरान मनोज तिवारी ने ए राजा जी लोक गीत की प्रस्तुति भी दी।