जिला प्रशासन वाराणसी द्वारा आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉक्टर दिव्या श्रीवास्तव ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। उनके शिष्यों ने मंचन किया। सर्वप्रथम श्रीराम स्तुति भैरव अष्टकम नारायण एवं अंत में दुर्गा स्तुति करके समाप्ति दी। संगत पर ईशा गुप्ता, दिव्यंका सेठ, कृतिका सिंह, ट्विंकल चौरसिया ने साथ दिया। कार्यक्रम संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला काशी विरासत संरक्षण समिति कार्यक्रम संयोजक अंशुमन महाराज एवं जिला सांस्कृतिक सलाहकार ने किया।