प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर अन्नपूर्णा मंदिर के महंत और पुजारी कर्मचारियों ने विशेष पूजन किया। योगी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार के दिन में अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में महंत शंकर पूरी ने उनके चित्र पर टीका लगाकर 53 किलो लड्डू का भोग लगाया। साथ ही उनके लंबी उम्र की कामना की।