दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के भूमि पूजन से पहले डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और किसी तरह की परेशानी नहीं है। पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।