फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जिलों के 160 कलाकारों की लगी चित्र प्रदर्शनी, VIDEO

बीएचयू के दृश्य कला संकाय के अहिवासी कला वीथिका में 11 जिलों के करीब 160 कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी लगी। क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी में तीन कलाकृतियों को पुरस्कार की घोषणा की गई। इसमें व्यावहारिक कला से कृष्णा सिंह, चित्रकला से बॉबी राय और मूर्तिकला से गीतांजली गोंड को पुरस्कृत किया जाएगा। बृहस्पतिवार को राज्य ललित कला अकादमी और चित्रकला विभाग, महिला महाविद्यालय, बीएचयू की ओर से क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ दृश्य कला संकाय की अहिवासी कला दीर्घा में हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. एस प्रणाम सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. हीरालाल प्रजापति, प्रो. सत्येंद्र सिंह बावनी, राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और प्राचार्या प्रो. रीता सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रो. एस प्रणाम सिंह ने कहा कि युवाओं और वरिष्ठ कलाकारों को नए अवसर प्रदान किए जाते हैं। प्राचार्य प्रो. रीता सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सत्येंद्र बावनी ने कहा निरंतर चल रही रचनात्मक प्रदर्शनी से कला जगत को नई दिशा मिलती है। स्वागत प्रो. जसविंदर कौर ने किया। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि वाराणसी क्षेत्र में तीन कलाकृतियों को पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसमें व्यावहारिक कला से कृष्णा सिंह, चित्रकला से बॉबी राय और मूर्तिकला से गीतांजली गोंड को चुना गया है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि राज्य ललित कला की ओर से स्थापना दिवस पर 15 हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें