गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी के आरोपों को लेकर विशेश्वरगंज-भैरवनाथ व्यापार समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को समस्याएं बताते हुए पत्रक सौंपा। डीएम ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए एडीएम आपूर्ति को निर्देश दिए कि किसी भी व्यापारी को समस्या न हो। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें।