मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला लिमिटेड की ओर से 9वीं ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता बीएचयू के एंफीथियेटर इंडोर स्टेडियम में शनिवार को शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश के अलावा बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित 16 राज्यों के 1403 खिलाड़ी काता और कुमिते में खेलेंगे। इसमें 598 महिलाएं और 805 पुरुष शामिल हैं। प्रतियोगिता में तीन साल की आदिश्री जिंदल ने स्वर्ण जीता।