अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए काशी पहुंचे एक्टर धनुष ने कहा कि यहां आकर जैसे महादेव को समर्पित हो गया। काशी आना अपने आप में सौभाग्य की बात है। इससे पहले भी फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस आना हुआ था, लेकिन इस बार लगा जैसे शहर वास्तव में बदल चुका है। बनारस अपने आप में संपूर्ण है। उन्होंने इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय का आभार जताया।