बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों और प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में अराजकता बढ़ रही है। एंट्रेंस में घोर अनियमितता है। आईओआई फंड का जमकर दुरूपयोग हो रहा है। शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही के साथ ही छात्रों की गुंडागर्दी सातवें आसमान पर है।