फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीएचयू में होगा त्रिदिवसीय ज्ञानकुंभ का आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंच कलाओं में समकालीन प्रवृत्तियां प्रयोग एवं शास्त्र के संदर्भ में होगी चर्चा

काशी हिंदू विश्वविद्यालय संगीत एवं मंच कला संकाय में त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें आए हुए विद्वान मंच कलाओं में समकालीन प्रवृत्तियां प्रयोग एवं शास्त्र के संदर्भ में चर्चा करेंगे। कौस्तुभ जयंती वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में आए हुए मर्मज्ञ अपने विचार रखेंगे और जो आने वाले दिनों में राष्ट्र निर्माण के साथ ही कला और साहित्य के क्षेत्र मेँ मील का पत्थर साबित होगा। बताते चलें कि इस संगोष्ठी में देश और विदेश से संकाय के पूर्व छात्र-छात्राएं, विदुषी, विद्वान और कलाकार उपस्थित हो रहे हैंजिसमें भारत के अनेक राज्यों के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के साथ प्रमुख रूप से मॉरिशस, श्रीलंका, नेपाल जैसे देशों से विद्वानसाधक एवं कलाकार जुड़ रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि 6 फ़रवरी तक यह संख्या और आगे बढ़ जाएगी। अभी तक लगभग 200 पंजीकरण हो चुके हैं। कई ऐसे अंतरराष्ट्रीय विद्वान, कलाकार भी हैं जिन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित होने की इच्छा जताई है पर महाकुंभ के चलते रिजर्वेशन ना मिल पाने के कारण, भारी भीड़ को देखते हुए उपस्थित हो पाने में असमर्थ हैं। ऐसे अमेरिका आदि देशों के प्रमुख विद्वान वर्चुअल रूप से इस संगोष्ठी में जुड़ेंगे जो अपने सारगर्भित विचारों से संगोष्ठी को समृद्धि प्रदान करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में - मुख्य अतिथि - पंडित विश्वंभर नाथ मिश्र (महंत - संकट मोचन) विशिष्ट अतिथि - विदुषी डॉ० मालिनी अवस्थी, पद्मश्री (शास्त्रीय, उपशास्त्रीय एवं लोक कलाकार) बीजापुर - पंडित ऋत्विक सान्यालपद्मश्री (वरिष्ठ ध्रुपद गायक) सारस्वत अतिथि - डॉ० शोभित कुमार नाहर (निदेशक, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी) समापन सत्र में - मुख्य अतिथि - प्रो० अखिलेश कुमार रघुवंशी (वरिष्ठ पर्यावरणविद) विशिष्ट अतिथि - डॉ० राजू दास (सचिव, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी) संगोष्ठी में विशेष रूप से प्रो०स्वतंत्र शर्मा (पूर्व कुलपति राजा मान सिंह तोमर विश्वविद्यालय ग्वालियर), प्रो० लावण्य कीर्ति सिंह ललित नारायण विश्वविद्यालय दरभंगा, पंडित देवाशीष दे, श्री अरविन्द मिश्र, श्री प्रेमचन्द होम्बल, डॉ० इशिरा पारिख, डॉ० अभ्रदिता मैत्रा जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक विद्वान उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें