फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई, यात्रा में दिखा महिला सशक्तिकरण

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 08:13 PM IST

राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत की ओर से बृहस्पतिवार को सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर जगह-जगह राष्ट्र सेविका समिति की बहनों का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत की विभाग कार्यवाहिका और जिला कार्यवाहिका के नेतृत्व में पथ संचलन डीएवी इंटर कॉलेज सभागार से चल कर अग्रसेन चौक होते हुए पुरानी कोतवाली दलाल घाट होते हुए डीएवी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ। राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत द्वारा 28 दिसंबर से दो जनवरी तक सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का आयोजन शेखर सोशल महिला महाविद्यालय सम्मोपुर में चल रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत की कुल 150 बहनें प्रशिक्षण ले रही हैं। इसमें 25 शिक्षिका एवं 28 व्यवस्था प्रमुख बहनें शामिल हैं। वर्ग में सेविकाओं को दंड संचालन, नियुद्ध के प्रशिक्षण के साथ योगासन, आत्मरक्षा व बौद्धिक कार्यक्रम भी हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें