देश के कई हिस्सों में GST का विरोध देखने को मिल रहा है। ऐसा ही विरोध बलिया और सोनभद्र में भी देखने को मिला। ये पहली तस्वीरें बलिया के शहीद चौक की हैं जहां व्यापारियों ने GST के विरोध में वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका और शहर में घूम-घूमकर दुकाने बंद कराई, तो वहीं दूसरी ओर सोनभद्र के मेन चौक पर भी GST का विरोध देखने को मिला यहां भी जिला उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मांग पत्र सौंपा और जीएसटी बिल में संसोधन की मांग की।