वाराणसी में ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा के दावों की कलई खुलती दिखी। दरअसल यहां नशे में धुत कुछ बदमाशों ने दो महिलाओं के साथ सरेआम छेड़खानी और मारपीट की। मारपीट भी ऐसी कि महिलाएं लहूलुहान हो गईं और ये सब हुआ जीआरपी जवानों की मौजूदगी में। ये महिलाएं राजस्थान के अलवर से अपने बच्चों के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए आई हुई थीं।