गुरुग्राम के मानेसर में हुई बच्ची की हत्या और उसकी मां के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताते हुए पीड़िता ने कहा कि वो ऑटो से अपने माता-पिता के घर खांडसा जा रही थी तभी ऑटो में पहले से बैठे तीन लोगों ने उसकी बच्ची को ऑटो से फेंक दिया और उसके साथ गैंगरेप किया। शुरू में गैंगरेप की बात को छिपाने पर पूछे गए सवाल पर पीड़िता ने कहा कि वो अपने पति से डर रही थी कि गैंगरेप की बात सुनकर उसका पति उसे छोड़ न दे लेकिन, जब परिवार का साथ मिला तो उसने सारी बात पुलिस को बता दी।