बीएचयू में पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में हुईं असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर तक की नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को विभिन्न विभागों में हुईं नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया।