पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट कटने के बाद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि एक सांसद के तौर पर उनका कार्यकाल भले ही समाप्त हो रहा है, लेकिन पीलीभीत की जनता से उनका संबंध अंतिम सांस तक बना रहेगा। उन्होंने सेवा का अवसर देने के लिए पीलीभीत की जनता का धन्यवाद भी किया है।