फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी!

Wed, 06 Mar 2024 06:35 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

क्या अमेठी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी? क्या एक बार फिर से स्मृति ईरानी से होगा राहुल गांधी का मुकाबला? क्या अमेठी में तय है राहुल गांधी vs स्मृति ईरानी का महामुकाबला? तो आइए हम आपको बताते है, आखिर अब ऐसा क्यों कहा जाने लगा है कि, अमेठी से वरुण गांधी नहीं बल्कि राहुल गांधी ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?बता दें कि, बीते कुछ दिनों से ऐसी चर्चा चल रही है कि, अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ते है तो वहां से कांग्रेस गांधी परिवार के ही किसी सदस्य को मैदान में उतारेंगी। साथ ही कहा तो यह भी जा रहा था कि, अगर बीजेपी पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटती है तो वह सीधेतौर पर कांग्रेस या सपा में ना शामिल होकर निर्दलीय उम्मीदवारी के तौर पर अमेठी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, अगर वरुण गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते है तो कांग्रेस और सपा उनका समर्थन भी कर सकती हैं। वरुण गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच अब कहा जाने लगा है कि, राहुल गांधी ही अमेठी ले चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें