20 फरवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव में 627 प्रत्याशी अपने भाग्य आजमा रहे हैं और इन 627 में से रईस प्रत्याशियों की संख्या 245 यानी लगभग 39% के करीब हैं। तीसरे चरण के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एनी एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में तीसरे चरण के करोड़पति प्रत्याशियों की सूची जारी की है। रईस प्रत्याशियों में बबीना सीट से चुनाव लड़ रहे यशपाल सिंह यादव टॉप पर हैं। उन्होंने अपनी कुल चल अचल संपत्ति 70 करोड़ घोषित की है। इसके बाद ₹69 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर किदवई नगर विधानसभा सीट के प्रत्याशी अजय कपूर हैं। देखें पूरी रिपोर्ट...