फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन: रत्नों के महादेव! 30 किलो नीलम का अनोखा शिवलिंग, जो हरता है भक्तों के कष्ट; उन्नाव का अनोखा दरबार

उन्नाव के कस्बा ऊगू के मोहल्ला पकरिया चांदी में स्थित श्री रत्नेश नीलकंठ महादेव मंदिर अपनी अनोखी धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में पत्थर के सामान्य शिवलिंग के बजाय नीलम और शुद्ध स्फटिक के दुर्लभ शिवलिंग स्थापित हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। 30 किलो का नीलम और 32 किलो का स्फटिक शिवलिंग फतेहपुर चौरासी ब्लॉक की नगर पंचायत ऊगू के पकरिया चांदी मोहल्ले में आईएएस अधिकारी रहे स्वर्गीय रमारतन शुक्ल ने वर्ष 2006 में मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में उन्होंने करीब 30 किलो वजनी कच्चे नीलम के शिवलिंग की स्थापना कराई। इसके बाद करीब 32 किलो वजनी स्फटिक के शिवलिंग की भी स्थापना कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें