फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ा घोड़ा, कई किलोमीटर तक वाहनों के बीच मची अफरा-तफरी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच घोड़ा दौड़ता नजर आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्नाव के पास एक घोड़ा अचानक एक्सप्रेसवे पर चढ़ गया और कई किलोमीटर तक वाहनों के बीच तेज रफ्तार से दौड़ता रहा। घोड़े के एक्सप्रेसवे पर दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार वाहनों के बीच घोड़ा सड़क पर दौड़ता नजर आ रहा है। घटना को लेकर एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे वाहन चालकों में भी चिंता की स्थिति बनी रही। बताया गया कि पेट्रोलिंग कर्मियों को घोड़े के एक्सप्रेसवे पर होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने उसे पकड़ने के लिए कई किलोमीटर तक पीछा किया। काफी मशक्कत के बाद घोड़े को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें