उन्नाव जिले के एक दिवसीय दौरे पर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहुंची हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव के संगम में स्नान के स्थान पर हरिद्वार में स्नान करने व महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गंगा में स्नान सबको करना चाहिए, वह हरिद्वार चले गए यह उनका (अखिलेश यादव) का मन है। हम तो महाकुंभ जाएंगे और स्नान करेंगे। साथ ही, आयोग के सदस्यों को भी ले जाएंगे।