पुलिस लाइन उन्नाव के परेड मैदान में गणतंत्र दिवस पर होने वाली रैतिक परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। सीओ सिटी सोनम सिंह के नेतृत्व में पुरूष व महिला पुलिसकर्मियों की टोलियों, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी वाहन, स्वान दल , दंगा नियंत्रण वाहन,फायर सर्विस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों का अभ्यास किया।