उन्नाव जिले के मौरावां कस्बे में छह लाख रुपये लेकर बैंक जमा करने बाइक से जा रहे निजी क्लीनिक संचालक को दो लुटेरों ने निशाना बनाया है। कालूखेड़ा-उन्नाव मार्ग पर कुदरा गांव के पास बैट से पीछे से पीठ पर वार किया। इससे युवक बाइक सहित खंती में चला गया। हाथ से बैग छूटने से लुटेरे उसमें रखी नगदी निकालकर भवानीगंज की ओर भाग निकले।