फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बैठक में खुली आजीविका मिशन की खामियां, डीएम ने 11 लाख गबन के आरोपी बीएमएम को भिजवाया जेल

विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवार संतृप्तिकरण, स्वयं सहायता समूह गठन, आईसीआरपी ड्राइव, लखपति दीदी चिन्हांकन, आजीविका रजिस्टर अपडेट, समूहों के बैंक खाते, रिवॉल्विंग फंड, सीसीएल तथा लोकोस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई बिंदुओं पर प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक से पहले प्रगति में सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें