फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुराने गंगा पुल के तीन नंबर पिलर में बढ़ी दरार, टूटने का खतरा

शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2024 12:11 PM IST

आठ दिन पहले पुराने गंगा पुल का कानपुर की तरफ का कुछ हिस्सा टूटने के बाद अब शुक्लागंज की तरफ भी पुल कमजोर हो रहा है। नगर की तरफ से पिलर (कोठी) नंबर तीन में दरार बढ़ने पर खतरे को देखते हुए नगर पालिका ने मुनादी कराई। वहीं पीडब्ल्यूडी ने भी आसपास दुकानें लगाए लोगों और नाविकों को सावधान और दूर रहने को कहा है। मालूम हो कि 26 नवंबर को कानपुर और उन्नाव (शुक्लागंज) के बीच गंगा नदी पर बना ब्रिटिशकालीन दो तल (डबल स्टोरी) पुल का तीस मीटर लंबा स्पैन (दो पिलर के बीच का हिस्सा) अचानक टूट कर कर नदी में गिर गया। यह पुल 149 साल पहले वर्ष 1875 में अंग्रेजों ने बनवाया था। हालांकि पांच पिलरों में दरार आने से खतरे को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इसे तीन साल पहले पांच अप्रैल 2021 को पूरी तरह बंद कर दिया था। कानपुर की तरफ पिलर नंबर दो, सात, नौ, 10 और 22 नंबर में दरारें आ गई थीं। इसके बाद कानपुर और उन्नाव जिला प्रशासन ने प्रवेश रोकने के लिए दोनों तरफ पक्की दीवार बना दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें