फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ ने युवक को कई बार उठाकर पटका, मौत से मचा कोहराम

गांधीनगर तिराहे के पास शनिवार दोपहर एक बजे मवेशी के टकराने से बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठे युवक को साड़ ने कई बार उठाकर पटका, जिससे उसकी की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। सदर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ला निवासी सुशील बाजपेयी (40), भतीजे शुभम ( 29) पुत्र ओमकार के साथ शनिवार दोपहर बाइक से बाजार गए थे। सामान लेकर लौटते समय सदर कोतवाली के गांधीनगर तिराहे के पास सामने मवेशी आने से बाइक उसी में टकराकर सड़क पर गिर गई। घटना में पीछे बैठे सुशील को कई बार सड़क पर उठाकर पटक दिया। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। शुभम का इलाज किया गया। पति की मौत पर अस्पताल पहुंचीं पत्नी रागनी ने बताया कि पति कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार पालते थे। एक बेटा अंकित है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें