फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Akash Dwivedi Updated Mon, 01 Jun 2026 02:44 PM IST

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय के सहयोग को दिया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें