फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में भूमि की पैमाइश रिपोर्ट के नाम पर 12 हजार की घूस लेते पकड़ा गया कानून गो

शहर के डाकखाना चौराहे के पास शनिवार सुबह अयोध्या की एंटीकरप्शन टीम ने भदैंया के कानून गो राजित राम शर्मा को 12 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ गोसाईगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कानून गो पर भूमि की पैमाइश में रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस लेने का आरोप है। कानून गो की लंभुआ तहसील के भदैंया के हनुमानगंज सर्किल का प्रभार था। एंटी करप्शन टीम अयोध्या के संजय सिंह ने उन्हें रंगेहाथ 12 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि संजय सिंह की तहरीर पर आरोपी कानूनगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें