महाशिवरात्रि पर्व पर शहर समेत ग्रामीण अंचल के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। अखंडनगर के शिवधाम बेलवाई, धम्मौर के महेशनाथ धाम, दोस्तपुर के बभनैया पूरब स्थित प्राचीन शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मनौती पूरी होने की कामना की। सूरापुर में दोपहर बाद गाजे-बाजे, घोड़े, ऊंट, और डीजे की धुन पर शिव बरात निकाली गई। कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। देर शाम कई जगहों पर ठंडई पिलाई गई। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।